Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ई-पेमेंट के माध्यम से किया जा रहा भुगतान

ब्यूरो 06-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 06 मार्च 2023 (सू0वि0)। 01.04.2013 से कोषागारों द्वारा समस्त भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किए जा रहे है एवं अब कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान मे लागू है। सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागारों में समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बिलम्बतम् 25.03.2023 तक अवश्य प्रस्तुत कर दिये जाय, जिससे कि प्रस्तुत बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागारों द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान निर्धारित समय अवधि में 31.03.2023 तक किया जा सके।

वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर उमेश कुमार उपाध्याय ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया है कि चालू वित्तीय वर्ष में माह फरवरी-2023 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयको को डी०डी०ओ० पोर्टल द्वारा तैयार यथाशीघ्र कोषागार में प्रस्तुत कर आहरण कर करने अथवा विलम्बतम दिनांक-20.03.2023 तक आहरण कर ले । साथ ही यदि बजट में किसी प्रकार भी भिन्नता हो तो कोषागार से बजट मिलान रिर्पाेट प्राप्त कर मिलान कर लेवें। माह मार्च-2023 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयक विलम्बतम 25.03.2023 तक कोषागार में अवश्य प्रस्तुत करने ले। शासन के निर्देश के अवहेलना की स्थिति में किसी धनराशि के व्यपगत होने की दशा में संबधित आहरण वितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माताओं को किया गया सम्मानित
Next: आवंटित बजट का 31 मार्च तक प्रत्येक स्थिति में कर लिया जाय उपभोग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.