Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवंटित बजट का 31 मार्च तक प्रत्येक स्थिति में कर लिया जाय उपभोग

ब्यूरो 06-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 06 मार्च 2023 (सू0वि0)। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया है कि शासन की मंशा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान आवंटित बजट का 31.03.2023 तक प्रत्येक स्थिति में उपभोग कर लिया जाना है एवं इसके उपरांत जो धनराशि उपभोग नहीं की जायेगी वह धनराशि स्वतः कालातित हो जायेगी, इसके लिए आवश्यक है कि धनराशि को प्रत्येक दशा में 31 मार्च तक उपभोग कर लिया जाये अथवा अपने विभाग के वित्त नियंत्रक को समर्पित कर दिया जाय।

इसी क्रम में यह भी अवगत कराना है कि कुछ भुगतान त्रुटिवश गलत बेनिफीशरी बनाये जाने के कारण ई-कुबेर व्यवस्था के अंतर्गत स्वतः डी०डी०ओ० पोर्टल पर संबधित विभाग के रिर्टन ट्राजेक्शन में जमा हो जाता है। जिसे पुनः डी०डी०ओ० पोर्टल द्वारा लेखाशिर्षक 8670 से सामान्य देयक प्रपत्र- 105 के माध्यम से भुगतान सही बेनिफीशरी खातें में किया जाता है। उक्त के क्रम में यह भी अवगत कराना है कि जो ट्राजेक्शन 31.03.2023 तक रिर्टन हो जायेगें उनका आहरण संबधित विभाग द्वारा डी०डी०ओ० पोर्टल के माध्यम से 30.04.2023 तक ही लेखाशिर्षक 8670 से सामान्य देयक प्रपत्र- 105 के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। इसके पश्चात उक्त रिर्टन ट्राजेक्शन की धनराशि कालातीत हो जायेगी। उन्होने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों से अनुरोध है कि कृपया तत्परता से उक्त निर्देशानुसार आहरण करना / कराना सुनिश्चित करें। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकें ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई-पेमेंट के माध्यम से किया जा रहा भुगतान
Next: जिला स्वास्थ्य समिति के सभी बिन्दुओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.