Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता रैली निकाली एवं किया स्वच्छता हेतु संवाद

ब्यूरो 12-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230312-WA0012

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे प्रातः जागरण नित्य कर्म के पश्चात प्रार्थना, योगा तथा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास की साफ सफाई शिविरार्थियों द्वारा की गई।

इकाई प्रथम ने स्टेशन बाजार दक्षिणी में स्वच्छता अभियान चलाया एवं लोगों को जागरूक किया तथा दूसरी इकाई ने स्टेशन बाजार उत्तरी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो राष्ट्रीय सेवा योजना संपोषित गांव मदनपुरा तक समूह बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रशंसनीय कार्य किया।


मध्यान भोजन के पश्चात विश्राम के बाद आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में स्वयंसेवक सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।बौद्धिक कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मदन गोपाल सिंहा शिविरार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य समाज की सेवा है। जिससे हमारी आत्मा पवित्र होती है।आप सभी शिविरार्थी मन वचन कर्म से समाज सेवा में लगेंगे तो निश्चित रूप से बेहतर समाज का निर्माण होगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने तथा आभार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ लाल चन्द पाल ने व्यक्त किया। आज के कार्यक्रमों में सचिन सिंह यादव, खूशबू त्रिपाठी, रेशु उपाध्याय, कात्यायनी उपाध्याय, रागिनी सिंह, सुमित कुमार, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अनुराधा चौधरी, सपना सिंह, लक्ष्मी, स्नेहा खातून, शना परवीन आदि की भूमिका रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सहकारी समितियों के प्रबन्ध कमेंटी के निर्वाचन हेतु तिथि सुनिश्चित
Next: घर से गायब हुए अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.