Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घर से गायब हुए अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

संवाददाता 12-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय भदौरा सी एच सी परिसर में विगत 10 दिनों से घर से गायब हुए अधेड़ का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवाया।

जानकारी अनुसार भदौरा सीएचसी का एक कर्मचारी रविवार की सुबह परिसर में टहल रहा था उसे झाड़ियों से दुर्गंध महसूस हुआ। जब उसने करीब से जाकर देखा तो एक व्यक्ति का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था आनन फानन उसने इसकी सूचना अस्पताल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान विजयी (55) राय पुत्र हरिवंश राय ग्राम गजरही पोस्ट महना के रूप में हुई। मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह विगत 2 तारीख से ही घर से गायब था परिजनों द्वारा सोशल मीडिया से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर उसकी खोज की जा रही थी। तो वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि इसमें सीएचसी प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने दिख रही है एक व्यक्ति जो विगत 10 दिनों से मृत अवस्था में अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ है और इसकी जानकारी अस्पताल कर्मियों को नहीं हुई ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान कर उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवाया गया है मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता रैली निकाली एवं किया स्वच्छता हेतु संवाद
Next: हाथी, घोड़ा व ढोल-नगाड़े के बीच कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.