Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ 267 जोड़ो का सामूहिक विवाह

ब्यूरो 13-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230313-WA0024

गाजीपुर 13 मार्च 2023 (सू0वि0)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में पूरे विधि विधान से आयोजित किया गया। शादी समारोह की शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

सामुहिक विवाह योजना में जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायत के कुल 267 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमे 04 मुस्लिम जोड़ो का भी निकाह कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव विवाहित जोड़ो के खाते में ऑनलाईन माध्यम से बटन दबाकर 35-35 हजार रूपये की धनराशि वधुवो के खाते में हस्तात्रित किया तथा नव दाम्पत्य को विवाह प्रमाण पत्र एवं पौध रोपण हेतु फलदार वृक्ष का पौध दिया गया। सामुहिक  विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी।
मा0 मुख्य अतिथि ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने 7 फेरे लेकर  एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करे। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारो को इसका लाभ दिया है। हर मॉ बाप का सपना होता है कि उसकी बेटी का विवाह हो इस हेतु मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने उनके सपनो को पूरा करने के लिए सामूहिक विवाह को भव्यता प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि इससे रूढिवादी सोच का विनाश होता है, इससे दहेज प्रथा कम होती है। उन्होने कहा कि समुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हर एक बेटियों को 35 हजार रूपये सरकार सीधे उनके खाते में देती है। इसके अलावा अन्य वैवाहिक सामाग्री भी प्रदान की जाती है। उन्होने अपने सम्बोधन में अपनी पिछली बातो को दोहराते हुए कहा कि यह कोई आम बेटियां नही बल्कि मा0 मुख्यमंत्री जी की बेटिया है। इनको सताने वालो का अन्जाम अच्छा नही होगा।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नव विवाहित जोड़ो को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सामुहिक विवाह योजना कार्यक्रम  महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरितियॉ को खत्म करने के लिए एक बहुत ही सार्थक प्रयास है। सामुहिक विवाह योजना महिला सशक्तिकरण एवं जिनके घरो मे बेटिया है उनके लिए बेहतर प्रमाण है कि बेटियां किसी के उपर बोझ नही है। इस अवसर पर सभी दाम्पत्य जोड़ो को पौधरोपण हेतु  पौधे उपलव्ध कराये गये  तथा प्रत्येक जोड़ो को अपने सालगीरह पर प्रत्येक वर्ष एक-एक पौध लगाने की अपील की। आभार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य  एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय महवारी स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ वर्कशॉप
Next: निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.