Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय महवारी स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुआ वर्कशॉप

ब्यूरो 13-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230313-WA0023

ग़ाज़ीपुर (13 मार्च 2023)। राष्ट्रीय महवारी स्वच्छता कार्यक्रम जो आगामी दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों के माध्यम से चलाया जाना है। जिसको लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने किया। जिसमें आए हुए लोगों को महावारी स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही उन्हें यह बताया गया कि महिलाओं और किशोरियों को इसके प्रति किस तरह से जागरूक करना है। क्योंकि आज भी ग्रामीण इलाकों में महवारी को लेकर कई तरह के भ्रांतियां फैली हुई हैं।

एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के द्वारा राष्ट्रीय महामारी स्वच्छता कार्यक्रम आरकेएसके कार्यक्रम के तहत चलाया जाना है। जिसको लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉकों के सभी बीपीएम, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। माहवारी स्वच्छता पर खुल कर बात करने और लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने के लिए माहवारी स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। माहवारी स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के लोगों के माध्यम से जिले के सभी आशा और एएनएम के बीच माहवारी प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। किशोरी और महिलाएं माहवारी स्वच्छता पर बात करने में बहुत संकोच करती हैं। किशोरियां को इस दौरान अपने स्कूल नहीं जा पाती हैं। अभी भी लोग इस प्राकृतिक प्रक्रियाओं के बारे में गलत अवधारणा रखते हैं। परिवार में भी इस बारे में कोई बातचीत नहीं की जाती है।

इस कार्यक्रम में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शुभ्रा पांडे के साथ ही ब्लॉक से बीपीएम, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रवेश फार्म का वितरण प्रारम्भ
Next: पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ 267 जोड़ो का सामूहिक विवाह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.