Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोषागार द्वारा समस्त भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किया जायेगा

ब्यूरो 16-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 16 मार्च 2023 (सू0वि0)। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देश 01.04.2013 से कोषागारों द्वारा समस्त भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किया जाना है एवं कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक जारी नही किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण एवं ई-कुबेर प्रणाली भी वर्तमान में लागू है। सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागारों में समस्त बिल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बिलम्बतम् 25.03.2023 तक अवश्यक प्रस्तुत कर दिये जाय, जिससे कि प्रस्तुत बिलों की आवश्यक चेकिंग के बाद कोषागारों द्वारा बिलों की पासिंग तथा ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान निर्धारित समय अवधि में 31.03.2023 तक किया जा सके।

उन्होने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भॉति चालू वित्तीय वर्ष में माह फरवरी-2023 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष देयकों को डी0डी0ओ0 पोर्टल द्वारा तैयार यथाशीघ्र कोषागार में प्रस्तुत कर आहरण करने अथवा विलम्बतम 20.03.2023 तक आहरण कर करने का कष्ट करें। साथ ही यदि बजट में किसी प्रकार भी भिन्नता हो तो कोषागार से बजट मिलान रिर्पोट प्राप्त कर मिलान कर लेवें। माह मार्च-2023 में प्राप्त बजट के सापेक्ष देयक विलम्बतम 25.03.2023 तक कोषागार में अवश्य प्रस्तुत करने का कष्ट करें। उक्त शासन के निर्देश के अवहेलना की स्थिति में किसी धनराशि के व्यपगत होने की दशा में सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विवाहिता ने पति, सास एवं ससुर के ऊपर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
Next: जनपद एवं ब्लाक प्रशिक्षण एवं बैठकों की समय सारिणी निधारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.