Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा गोबर के कंडे का प्रयोग

ब्यूरो 16-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230316-WA0054

गाजीपुर 16 मार्च 2023 (सू0वि0)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गो आश्रय स्थल परजीपाह से निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति जनपद में प्रथम बार शमशान घाट पर की गयी। गोबर से कंडे बनाने का कार्य जनपद मे पहली बार बन्दना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रारम्भ किया गया।

गोबर के कंडे का प्रयोग शमशान घाट पर शव जलाने हेतु किया जायेगा। इस कार्य से जहाँ समूह की महिलाओं के आय में वृद्धि हो रही है वहीं लकड़ी की बचत भी होगी। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि लकड़ी से कंडे बनाने की एक एक मशीन हर विकास खण्ड मे स्थित गो आश्रय स्थल में समूह के माध्यम से लगायी जाएगी। सभी कंडे की आपूर्ति शमशान घाट पर की जाएगी। इस कार्य से समूहों को काफी लाभ मिलेगा। पूर्व में दो समूहों, गो आश्रय संचालक एवं शमशान घाट के ठेकेदार के मध्य अनुबंध किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद स्तर पर चयन हेतु कराई गई भाषण प्रतियोगिता
Next: 52 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.