Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तिम राउंड हेतु 58 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ब्यूरो 21-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 21 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजकीय आई0टी0आई0 के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉ बी0एस0बी0 डिजीटल, अलायंस गो स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, ए0जी0 इण्टरप्राइजेज, पीपल ट्री ऑनलाइन, मीरजापुर, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर द्वारा ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 228 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 58 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर (ैप्प्ब्), वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 120 अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी। जिसमें से 82 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 38 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ज्ञान के प्रति अनुराग बढ़ाएं शिक्षार्थी-प्राचार्य प्रो.शास्त्री
Next: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.