Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भैस की चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत

ब्यूरो 21-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में सोमवार की देर रात चोरों ने एक भैस को चुराने में सफल हुए वही तीन भैस व एक पडिया को चुराने में असफलता हाथ लगी।

जानकारी के अनुसार अयोध्या पाण्डेय अपने घर में सोये हुए थे। देर रात्री चोर उनके मुख्य दरवाजे का कुण्डी बाहर से लगाकर गोशाला में लगा ताला कुण्डी सहित उखाड़ कर उसमें बंधी एक भैस व एक पड़िया को लेकर चले गये। किसी तरह पड़िया चोरों के पकड़ छूट गई तथा अपने गौशाला में वापस आ गई जबकि भैस को चुराने में चोर सफल गये। उसके पश्चयात चोर गॉव के ही घुरहू यादव का तीन भैस खोल कर ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन किसी आहट के कारण छोड़ कर भाग गये। सुबह होने पर दरवाजा का कुण्डी बंद होने पर अयोध्या पाण्डेय ने आस पास के लोगों से दरवाजा खोलवाकर देखा तो गोशाला का दरवाजा खुला था तथा भैस नदारत थी। यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे गाँव में फैल गई तथा ग्रामीण इधर उधर खोज बीन करने लगे तो दाउदपुर माइनर पर चोर का दोनो पैर का जूता मिला तथा भैस के खुर का निशान भी था। पिड़ित ने पुलिस को सूचना दी। ज्ञात हो कि 30 दिसम्बर को अयोध्या पाण्डेय के घर में चोर घुस कर चोरी किये जिसमें लाखों रुपये के गहना व नगदी चुरा कर चम्पत हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर हाथ पर हाथ रख कर बैठ गई। दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आज भी खाली है तथा पुनः चोरी होने से परिजनों व ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Next: अधिकृत चिकित्सक के आदेश पर ही किसी को भी प्रतिबन्धित मादक या औषधि का विक्रय न किया जाय-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.