Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किसानों को 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दावा पत्र करना होगा प्रस्तुत

ब्यूरो 23-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 23 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल बर्बाद होने पर जनपद के किसानों को 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति दावा पत्र जमा करना होगा।

यह दावा पत्र विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार, बैंक शाखा प्रबन्धक उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय, जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी व उप कृषि निदेशक कार्यालय अथवा तहसील स्तरीय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि में से किसी एक के पास जमा कर सकते है। इस पर संयुक्त टीम फसल क्षति का सर्वे करेगी इसके पश्चात क्षतिपूर्ति देने की कार्यवाही किया जायेगा।

किसानों के फसल का बीमा करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चल रही है। जनपद में इसके लिए एच०डी०एफ०सी० इर्गो लिमिटेड कम्पनी नामित है। प्राकृतिक आपदा से फसल की क्षति की सम्भावना है। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि फसल बर्बाद होती है तो वे 72 घंटे के अंदर फसल क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए दावा पत्र जमा कर दे। इसके लिए फसल बीमा कम्पनी के लिए टोल-फ्री नम्बर 1800-889-6868 व 1800-2660-700 व वाट्स एप नम्बर 7304524888 के माध्यम से दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होने बताया कि तहसील स्तरीय बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि का मोबाईल पर आप शिकायत दर्ज करा सकते है। जिसमें जिला स्तर पर सुनील कुमार श्रीवास्तव जिला समन्वयक मो0नं0 7408660077, तहसील सदर हेतु आशीष कुमार मो0नं0 7408746466, तहसील जखनिया मे श्री जगदीश मो0नं0 7974078079, तहसील मोहम्मदाबाद में अजीत दूबे मो0नं0 8707473026, तहसील सेवराई में मोहित श्रीवास्तव मो0नं0 6393372859, तहसील सैदपुर मे अविनाश कुमार सिंह मो0नं0 8932090808, तहसील कासिमाबाद में अवधेश सिंह मो0नं0 9752643143 एवं तहसील जमानियां में शैलेन्द्र तिवारी मो0नं0 7905173415 से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जनपद से रवाना हुए सीएचओ
Next: दिव्यांगजनों को 96 ट्राई साईकिल, 01 एम आर किट एवं 03 अंध छड़ी का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.