Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 23-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 23 मार्च 2023 (सू0वि0)। आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार. -VII] अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, कक्ष सं0-1, सदस्या कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सदस्या, साधना कुमारी, न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) फास्ट ट्रैक कोर्ट, कक्ष संख्या-01 द्वारा संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया।

स्व0 शिवपूजन पाठक बालगृह ;बालिका रस्तीपुर, सैदपुर, गाजीपुर में निरीक्षण एवं पी0सी0पी0एन0डी0टी0 विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। निरिक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार समस्त कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका 23.03.2023 के अनुसार उपस्थित रही। समिति द्वारा आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण का समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
पं0 भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव, मखदूमपुर, सैदपुर, गाजीपुर में निरीक्षण एवं पाक्सो एक्ट विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारी कार्यरत थे। संस्था में आवासित बालकों की संख्या, उपस्थिति पंजिका दिनांक 23.03.2023 के अनुसार पूर्ण पायी गयी। समिति द्वारा सम्बंधित बालगृह (बालक) को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें एवं साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। समिति द्वारा अन्दर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए बालगृह में दवा की उपलब्धता, जांच के संबंध में जानकारी ली गई। बालगृह में किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 23.03.2023 के अनुसार सभी उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मच्छरों के लिए छिड़काव तथा कपडे़ आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया तथा जेंडर जस्टिस विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार कर्मचारीगण उपस्थित पाय गयी तथा वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षकर्मी/होमगार्ड उपस्थित थें। मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के लिए समिति द्वारा प्रभारी सेंटर मैंनेजर को निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत स्व0 शिवपूजन पाठक बालगृह ;बालिकाद्ध रस्तीपुर, सैदपुर, गाजीपुर में बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय संविधान में महिला अधिकारों एवं उनके हित संरक्षण हेतु किये गये प्रावधान से अवगत कराया एवं महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस, प्रशासन, न्यायिक व्यवस्था में उपलब्ध समाधान के विषय में महिलाओं को जागरूक किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजनों को 96 ट्राई साईकिल, 01 एम आर किट एवं 03 अंध छड़ी का हुआ वितरण
Next: नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार जबकि एक फरार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.