Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पार्को में लोगों को योगाभ्यास व आयुष चिकित्सा पद्धति की मिलेगी जानकारी

ब्यूरो 23-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 23 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला संचालन समिति (योगाभ्यास/आयुष विधा परामर्श) की बैठक 22 मार्च, 2023 को सायंकाल में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक मे जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के स्वामित्वाधीन पार्को में प्रतिदिन 02 चरणों में योगाभ्यास एवं आयुष विद्या के विशेषज्ञों द्वारा परामर्श के साथ जनसमान्य में योग व आयुष चिकित्सा पद्धति की लोकप्रियता का बढ़ावा देने पर विचार विर्मश किया गया। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल में (अप्रैल से सितम्बर) प्रातः काल में 06ः15 से 07ः00 बजे तक एवं 07ः15 से 08ः00 बजे तक योगाभ्यास तथा शीतकाल में (अक्टूबर से मार्च ) प्रातः काल 07ः15 से 08ः00 बजे तक एवं 08ः15 बजे से 09ः00 बजे तक योगाभ्यास किया जायेगा एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे जो पार्क में आने वाले एवं पार्क में आस-पास के क्षेत्रो के लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श उपलब्ध करायेंगे। जनपद में नगर विकास विभाग के प्रमुख पार्को में शिविर के माध्यम से योगाभ्यास एवं आयुष चिकित्सा उपलब्ध करायी जाय। इस योजना को युद्ध स्तर पर कार्ययोजना बनाकर तिथिवार कार्य किया जाय जिससे लोगो में व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता हेतु सहयोग प्रदान किया जाय। उन्होने कहा कि योगाभ्यास एवं परामर्श हेतु चिन्हित पार्को पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेय जल, कूड़ादान की व्यवस्था एवं अन्य योगा सम्बन्धित व्यवस्था रखी जाय।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ. राम मनोहर लोहिया की मनाई गई जयंती
Next: पशु चिकित्सकों के माध्यम से ग्रामीणों को पशुओं की सुरक्षा एवं लू से बचाव हेतु किया जाय जागरूक-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0017

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.