Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना-डीएम

ब्यूरो 27-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230327-WA0035

गाजीपुर 27 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।

सचिव/उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लक्ष्य 300 करोड़ पूंजी निवेश के सापेक्ष दिनांक 24.03.2023 तक विभिन्न क्षेत्रों में 234 प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसमें निवेश धनराशि 3138.28 करोड़ तथा रोजगार 110495 शामिल है, जिसमें 208 प्रस्ताव का एम0ओ0यू0 जारी है, जिसमें धनराशि रू0-2648.58 व रोजगार 109645 है।
जिलाधिकारी द्वारा निवेशकों की समस्याओ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली, जिसमें उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि 50 निवेशकों द्वारा कुल 122 एकड़ भूमि तथा पूंजी की मॉग की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा ऋण की उपलब्धता के लिए अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं भूमि के सम्बन्ध में औद्योगिक आस्थानों में रिक्त भूमि के आवंटन तथा भूखण्ड स्वामियों के आपसी सहमति पर भूखण्ड हस्तानान्तरण की कार्यवाही करने एवं माह अप्रैल प्रथम सप्ताह में औद्योगिक आस्थान नन्दगंज, गाजीपुर की इकाईयों का निरीक्षण समिति गठित करके करने का निर्देश दिया गया। जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना है, जिसपर भूमि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर जैकिशुन साहू, एस0पी0सिटी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्राचार्य ने मुन्ना राम को दिया तेरह हजार का चेक
Next: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.