Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 27-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230327-WA0037

गाजीपुर 27 मार्च 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में तथा जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 27.03.2023 को वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए विडियों कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया तथा मौसमी सब्जी, फल भी दिया जाता है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की संभावना-डीएम
Next: जिलाधिकारी ने स्कूटी चला कर महिला सशक्तिकरण रैली का किया नेतृत्व

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.