Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने स्कूटी चला कर महिला सशक्तिकरण रैली का किया नेतृत्व

ब्यूरो 27-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230327-WA0041

गाजीपुर 27 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्कूटी रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी द्वारा स्कूटी चला कर किया गया।

यह रैली भूतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, नंदगंज पर समाप्त हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण ,एसडीएम सदर, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को कराये अवगत-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.