Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी0एल0ओ0 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का दिया गया निर्देश

ब्यूरो 28-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 28 मार्च 2023 (सू0वि0)। उपजिलाधिकारी सदर/नि0र0अ0 375 ने पत्र प्रेषित कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को  बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिनांक 01.08.2022 से 375 गाजीपुर एवं 376 जंगीपुर के मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को उनके आधार नम्बर से लिंक करने की कार्यवाही गतिमान है और उक्त कार्य को मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 31.03.2023 को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

उक्त दोनों विधान सभा में कई बूथों के बी0एल0ओ0 द्वारा आधार लिंक का कार्य 25 प्रतिशत या 25 प्रतिशत से कम किया गया है। सुपरवाईजरों द्वारा बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी बी0एल0ओ0 आयोग के अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहें है। जिससें उक्त बूथों का कार्य दिनांक 31.03.2023 तक पूर्ण होने की संभावना कम दिखाई पड़ती है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त दोनो विधान सभाओं के मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र से आधार नम्बर लिंक की गयी कार्यवाही की अबतक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया है। उक्त दोनो विधान सभाओं के सुपरवाईजरों द्वारा अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया गया है कि बी0एल0ओं0 बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे है। बी0एल0ओ0 का कृत्य घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही का घोतक एवं निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के प्रतिकूल है। आपलोगों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त बी0एल0ओ0 का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए उनके विरूद्ध अन्य अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य के मुताबिक आधार लिंक का कार्य पूर्ण करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की उपरान्त ही इनका वेतन देय होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में अज्ञात 30 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
Next: कन्या पूजन का कार्यक्रम 29 मार्च को निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.