Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सीआरपीएफ के जवान को उपद्रवी तत्वों ने मारपीट कर किया घायल, मेला समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को भी नहीं बख्शा

ब्यूरो 31-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230331-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित काली माता मंदिर पर रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को आयोजित मेले में रात करीब 11 बजे रासलीला के कार्यक्रम में उपद्रवी तत्वों ने सीआरपीएफ के जवान को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के पश्चयात मेला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों को भी नहीं बख्शे। उपद्रवियों के इस कृत्य से दुकानदारों में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार रामनवमी पर आयोजित दो दिवसीय मेला में गुरुवार की रात आयोजित रासलीला के कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में उलझ गये। युवाओं को आपस में लड़ता देख स्थानीय ग्राम निवासी सीआरपीएफ का जवान सुधाकर सिंह (40) मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझा कर झगड़े को समाप्त करने में जुट गये तभी एक पक्ष सुधाकर सिंह पर ही टूट पड़ा तथा मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये। उपद्रवियों का तांडव देख मेला समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी मेला समिति से भी उलझ गये। किसी तरह मामला शांत हुआ तथा सुबह मेला समिति के मेला समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह व सदस्यों ने मेला में उपद्रव फैलाने वाले छः लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कठोर कार्यवाई की मांग किया तथा घायल सीआरपीएफ के जवान ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने का गुहार लगाते हुए कड़ी कार्यवाई करने का मांग किया। कोतवाली पुलिस ने घायल जवान का मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उपद्रव फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जायेगी। किसी भी दशा में उपद्रव फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में छात्रा गम्भीर रूप से हुई घायल
Next: पुरानी रंजिश के कारण हुई मारपीट में तीन घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.