Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 01-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230401-WA0010

गाजीपुर 01 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिला पंचायत सभागार मे मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकों को शपथ दिलायी गयी एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त  कक्षा एक व कक्षा 7 के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक एवं नामांकन फार्म भरकर बच्चो को वितरण भी किया गया एवं  बच्चों को प्रोत्साहित भी किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री संचारी रोग नियंत्रण के बारे घर घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए साफ सफाई, जलभराव, कूलर में पानी, पीने का पानी, टूटे-फूटे बर्तन, टायर में पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए इसके बारे में बताएंगे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए अध्यापक घर घर जाकर उत्साहित करेंगे। शासन द्वारा बच्चों को पठन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाये ये सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकार की मंशा है कि हर घर के बच्चो को उच्च शिक्षा मिले जिससे कि आने वाले समय में ड्राक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर एवं अधिकारी बन सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। पिछले 3 से 4 सालों में इंसेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर अंकुश लगा है। इसी के निरंतरता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इसी माह में 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का दरवाजा खटखटाएंगे, और वहां पर बीमार बच्चों या अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे तथा लोगों को संक्रामक एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके भी बतायेंगी। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में भी दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं और यदि  कोई बच्चा तीन-चार दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है तो यह पता लगाने का काम किया जाएगा कि कहीं बच्चा बीमार तो नहीं है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों में साफ सफाई की व्यवस्था। नगरीय इलाकों में नगर पालिका और नगर पंचायत के माध्यम से नालियों की सफाई और मच्छरों के  मारने के लिए फागिंग कराया जाये। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाते हुए यदिं किसी भी हैंडपंप से अशुद्ध पानी आता हुआ मिलेगा तो उस पर लाल निशान लगाएंगे कि इसका पानी नहीं पीना है।
डॉक्टर जय नाथ सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के देखरेख में मलेरिया  के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष की भांति मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए हाईरिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध कराएंगी। मलेरिया कर्मियों द्वारा किए गए घर-घर भ्रमण के दौरान पाए गए क्षेत्रों की सूचना के आधार पर जिला मलेरिया अधिकारी के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से मच्छर प्रजनन वाले घरों या इलाकों में मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संपादित करने हेतु कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में बच्चो द्वारा रैली में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता के साथ ही मलेरिया विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग शामिल रहे, जो रैली के माध्यम से आमजन में जन जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। इसके पूर्व इस अभियान को लेकर सभी विभागों में समन्वय बैठाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 एवं 29 मार्च को डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक भी कराई जा चुकी है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, एमके सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय शंकर, यूनिसेफ से बलवंत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एडीपीआरओ, ईओ नगर पालिका, आईसीडीएस के साथ ही अंकिता त्रिपाठी, मिथिलेश कुमार सिंह राघवेंद्र शेखर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
Next: गेहूं खरीद की सारी तैयारियां पूरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.