Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर योगाभ्यास का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 01-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230401_181236

जमानियाँ (गाजीपुर)। शासन के निर्देश पर स्थानीय नगर स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट पर शनिवार की सुबह योगाभ्यास का शुभारम्भ नोडल अधिकारी एसडीएम भारत भार्गव, होम्योपैथी चिकित्सक रविशंकर वर्मा व नपा अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी की उपस्थित में किया गया।

योगाभ्यास दो चरणों में कराया गया। जिसमें पहला चरण सुबह 6 से 7 बजे तक तथा दूसरा चरण सुबह 7 से 8 बजे तक चला। योगाभ्यास के दौरान आसन, प्राणायाम व योग से लाभ के बारे में जानकारी दिया गया।
योग प्रशिक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया गया है। योगाभ्यास प्रत्येक दिन दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक मनुष्य को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास न केवल मनुष्य को स्वस्थ रखता है बल्कि उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में मददगार होता है। आसनों के साथ ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास विभिन्न प्रकार के रोगों को नियंत्रित करता है। आमाशय और मलाशय दोनों खाली हो तभी कपालभाति और वाहृय प्राणायामों का अभ्यास करते हुए अग्निसार और नौलिक्रिया का अभ्यास किया जाय। यदि ऐसा संभव न हो तो भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ सरल और सहज आसनों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें। इस दौरान नपा कर निरीक्षक विजय शंकर राय, छोटेलाल वर्मा, शिवजी वर्मा, सोनू वर्मा, मुन्ना गुप्ता, गोपाल जायसवाल, पप्पू चौधरी, कुलेष चौधरी, मुन्ना पाण्डेय, संजय पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 468 प्रार्थना में 25 का हुआ निस्तारण
Next: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की बिगड़ी हालत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.