Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तीर्ण छात्र व छात्राओं को अंकपत्र वितरण के साथ ही स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत

ब्यूरो 03-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230403-WA0009

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण छात्रों/छात्राओं को अंकपत्र वितरण एवं नवीन सत्र में अधिकाधिक नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असैचंदपुर रवि रंजन सिंह, अंकुर वेलफेयर सोसायटी के सचिव अजय सिंह एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर छात्रों को अंकपत्र के साथ पेंसिल, रबड़, कटर, पेन, कापी एवं चाकलेट प्रदान किया गया।
उपस्थित अभिभावकों से छात्रों की उपस्थिति व नामांकन में विद्यालय परिवार का सहयोग करने की अपील की गई । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का विद्यालय विकास के कार्यों की ओर ध्यानाकर्षण कराया गया। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही विद्यालय के मुख्यद्वार का मरम्मत व शेष कमरों का टाईलीकरण कराने का आश्वासन दिया। अन्त में अंकुर वेलफेयर सोसायटी के सचिव अजय सिंह जी द्वारा बच्चों को फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक केशव सिंह यादव, शिक्षामित्र सत्येंद्र सिंह, लीलावती देवी, रसोईया, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया प्रवेश उत्सव
Next: उपजिलाधिकारी व तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.