Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आनन्तिम सूची के प्रकाशन पर 11 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति

ब्यूरो 05-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230405-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के संचालक मंडल का होने वाले चुनाव के लिए बीते 3 मार्च को आनन्तिम सूची प्रकाशित होते ही कुछ मतदाताओं में रोष उत्पन्न हो गया तथा बुधवार को प्रमोद यादव, धर्मराज कुशवाहा सहित कुल 11 लोगो ने आपत्ति दर्ज करायी।

इस दौरान पूर्व संचालक प्रमोद यादव ने लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुये बताया कि मैं व्यक्तिगत एक अ से संचालक हूं और व्यक्तिगत एक ब से रविन्द्र कुमार राय संचालक का चुनाव जीते थे। जब हम दोनों लोग अलग अलग वार्ड से चुनाव लड़े व जीते थे। तो आज व्यक्तिगत क्षेत्र के एक अ में दोनों लोग कैसे मतदाता हो सकते है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची बनाने में घोर अनियमितता की गयी है और गलत तरीके से क्षेत्र का निर्धारण किया गया है। जिसमें ताजपुर माझा, टिसौरा, महेवा व लहुवार गांव के व्यक्तिगत मतदाता को व्यक्तिगत एक ब से व्यक्तिगत एक अ में ला कर एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुचने का काम किया गया है। क्योकि व्यक्तिगत एक ब सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हो गया है। इसलिए इन गांवों को एक अ में नया व गलत तरीके से चढ़ाकर एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। जो स्वच्छ चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। इस दौरान क्रय विक्रय समिति पर काफी गहमा गहमी दिखी। इस सम्बन्ध में एडीसीओ प्रेम सागर श्रीवास्तव ने बताया कि 11 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जायेगा। उक्त मौके पर रामायन यादव, सुनील कुमार, विजयी राय , अवधेश सिंह, रविन्द्र कुमार राय, बच्चन राय, मनीष राय, अनिल यादव, रणवीर सिंह, झुंना सिंह, काशीनाथ यादव, कमलेश कुमार, कृष्णानन्द यादव, राजेश राय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान सहित दो झुलसे
Next: प्रमाण पत्र पाकर अभ्यार्थियों के खिले चेहरे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.