Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण

ब्यूरो 05-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230405-WA0021

गाजीपुर 05 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत 05 अप्रैल 2023 को विकास खण्ड देवकली परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह ’चंचल’ सदस्य विधान परिषद द्वारा कुल 96 ट्राइसाईकिल, 03 व्हीलचेयर, 04 अन्ध छड़ी एवं 01 कान की मशीन का वितरण किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त कन्या जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का भी कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख देवकली माधुरी यादव, ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड सैदपुर हीरा यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी देवकली के अतिरिक्त अन्य मुख्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपने पटल से सम्बन्धित विवरण पत्र 13 प्रतियों में कराये उपलब्ध
Next: शुरू हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.