Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शुरू हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो 05-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230405-WA0020

ग़ाज़ीपुर (5 अप्रैल 23)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। उसके सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद एवं रेवतीपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया एवं संचालित होने वाली गतिविधियों के संबंध में चर्चा किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि विकास खण्डों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु हेतु ग्राम स्तर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विशेष रूप से घर एवं उसके आस पास की सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु पुरी बाह की कमीज पहनने, सदैव स्वच्छ जल का ही प्रयोग करने, आस पास जल जमाव न होने , कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने, व्यक्तिगत साफ सफाई पर विशेष ध्यान , बच्चों को उम्र अनुसार जे०ई० का टिकाकरण , बुखार होने पर बिना किसी प्रकार कि देरी किए तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर आवश्यक जांच कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम स्तर रैलीयों का आयोजन, माता बैठक, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठक ग्राम सभा वार, विद्यालय के बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का संवेदीकरण, ग्राम निगरानी समितियों की बैठक, गांव में बुखार, मलेरिया, डेगु, फाइलेरिया, दिमागी बुखार , क्षय रोगी इत्यादि लक्षण युक्त मरीजों पहचान / खोज करते हुऐ आवश्यक स्वास्थ्य केन्द्र से लाभ दिलवाने की बात कही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार एवं बबिता सिंह द्वारा उपरोक्त गतिविधियों की लगातार निगरानी / अपेक्षित सहयोग ब्लॉक रिस्पांस टिम के साथ साथ ब्लॉक के आशा नोडल मनीष कुमार एवं सुनिल कुशवाहा द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों , क्षेत्रीय को क्रियान्वित कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नगर विकास विभाग के 08 हजार 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.