Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्मशान घाट पर वृहद स्तर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो 06-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230406-WA0035

गाजीपुर 06 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत श्मशान घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में डोम समाज एवं बांसफोर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शमशान घाट एक पवित्र भूमि है, मनुष्य के जीवन का अंतिम यात्रा श्मशान घाट मां गंगा के तट पर आकर समाप्त होता है एवं यही से स्वर्ग का रास्ता प्रशस्त होता है इसलिए स्वच्छता अभियान चलाकर शमशान भूमि को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है। डोम समाज एवं बासफोर समाज का शमशान भूमि को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है एवं मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में इनका योगदान अत्यंत आवश्यक है। आज इनके द्वारा स्वच्छता अभियान में योगदान देने से नमामि गंगे अभियान का उद्देश्य सफल होता है क्योंकि कोई भी योजना जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाए तब तक सफल नहीं माना जा सकता है। जिला परियोजना अधिकारी द्वारा शव दाह करने वाले लोगों को नमामि गंगे का टी-शर्ट एवं कैप वितरित किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विप्लव रावत, भोला, कमलेश, अजय, राकेश, आत्मा, विंध्याचल, राजकुमार, बबलू, बीरन, विशाल, सोनू, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नगर विकास विभाग के 08 हजार 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
Next: जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए पूर्णकालिक सचिव ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.