मतसा (गाज़ीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के सुहवल थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मियों को जनपद चंदौली जाकर एक मछली व्यवसायी के ट्रक को पकडने एवं उससे धन उगाही करने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह द्वारा सुहवल थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को बिना अनुमति मे पडोसी जनपद चंदौली जाकर एक मछली व्यवसायी के ट्रक को पकडने एवं उससे धन उगाही करने को लेकर पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद ही सभी की थाने से पुलिस लाइन के लिए रवानगी का आदेश जारी कर दिया।
पुलिस अधीक्षक इस कार्यवाही को लेकर पुलिस महकमें के पुलिस कर्मियों में हडकंम्प मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सुहवल पुलिस आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है।लोगों के अनुसार सुहवल थानाध्यक्ष बागीश बिक्रम सिंह अपने किसी खास के जरिए इस मछली लदे ट्रक को पकडने व उससे धन उगाही के लिए बृहस्परिवार को निजी वाहन से सादे वेश में अपने पुलिस कर्मियों के साथ चंदौली गये थे।
लेकिन ट्रक की लोकेशन नहीं मिल सकी,वापस थाने आए इसके अगले दीन बीते शुक्रवार को तीन निजी वाहनों में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह,दीवान देवेन्द्र यादव,कांस्टेबल शुभम यादव,शिवकुमार और मनोज के साथ गये थे,जहाँ उन्होंने इस ट्रक को हाइवे से अपने कब्जे में लेकर सुहवल के लिए निकल पडे ,ग्रामीणों ने बताया कि मगर ट्रक जिसे वाराणसी की ओर जाना था।
मगर ट्रक को पुलिस कर्मियों ने सैयदराजा की ओर ज्योही लेकर मुडे इसकी लोकेशन ट्रक के मालिक को हुई। ट्रक के लूट की आशंका के मद्देनजर अपने वाहन से उसका ट्रक का पीछा करना शुरु कर सैयदराजा थाना के पास घेर हो हल्ला शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर चंदौली पुलिस पहुंच गयी।
वहीं ट्रक मालिक ने इसकी पूरी जानकारी आई जी ,डीआईजी को फोन से दे दिया। मामला बढता देख थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ ट्रक को लेकर सुहवल थाने किसी तरह आए,जहाँ पिछे से ट्रक मालिक भी पहुंच गया पहले तो सुहवल थानाध्यक्ष ने खाकी का रौब दिखाया,बाद मामला बिगडता देख सुलह समझौते पर आ गये।
लेकिन ट्रक मालिक ने एक न सुनी,पूरे मामले की एकबार फिर मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दी मामला गंम्भीर देख एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह, एक उपनिरीक्षक, एक दीवान व तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
इस संम्बध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया बिना अनुमति के गैर जनपद जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।