Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रशिक्षण हेतु 140 आपदा मित्र लखनऊ हुए रवाना

ब्यूरो 10-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230410-WA0072

गाजीपुर 10 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी के निर्देश पर पीजी कॉलेज के समीप से 10.04.2023 को अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरुण कुमार सिंह ने जिले में चयनित 140 आपदा मित्र वॉलिंटियर को बसों में बैठाकर प्रशिक्षण हेतु हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। सभी वॉलेंटेयर को एस.डी.आर.एफ कैंप लखनऊ में 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि विगत 2 बैच में अब तक 361 आपदा मित्र वालंटियर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद आपदा में प्राकृतिक आपदा, बारिश, बाढ़, बादल फटना ,ओलावृष्टि, अग्निकांड व भूकंप आदि अन्य आपदाओं से लोगों की बचाव में अहम भूमिका रखेंगे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि इस बैच के बाद जनपद में कुल 501 आपदा मित्र वॉलिंटियर की उपलब्धता समस्त तहसीलों से है। अति विध्वंसक भूकंप जैसी आपदा एवं अन्य आपदाओं में भी आपदा मित्र सदैव सहायक रहेंगे। इस बैच में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा किया किया गया। समस्त तहसीलों के रजिस्टार कानूनगो द्वारा बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव, विनय दुबे, पंकज कुमार, परमानंद यादव, विजय श्रीवास्तव, मार्तंड कुमार, आपदा मित्र मोहित आदि अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगलगी में दो बाइक सहित चार बकरी झुलसी, एक की मौत
Next: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.