जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन में संचारी रोग अभियान के तहत मंगलवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा किसानो को चूहा, छछूंदर एवं मच्छर के नियंत्रण की जानकारी दी गई।
कृषि विभाग की ओर से दीपक कुमार सिंह एवं नीरज तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बृजेश सिंह, अभिषेक सिंह, मीनू सिंह, भानु प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।