Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन अध्यक्ष पद हेतु 72 व सदस्य पद हेतु 288 नामांकन पत्र की हुई बिक्री

ब्यूरो 11-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। जनपद में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नही की है लेकिन चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की कोई कमी नहीं है।

नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की काफी भीड़ देखी गई। मंगलवार को प्रथम दिन 8 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 72 और अलग-अलग वार्डों में सभासद पद के लिए 288 नामांकन पत्रों की खरीद की गई।
जिले में 8 निकायों में तीन नगर पालिकाएं व पाँच
नगर पंचायतें हैं। जिसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 7 व सदस्य पद के लिए 90 नामांकन पत्र, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 2 व सदस्य पद हेतु 84 नामांकन पत्र, नगर पालिका परिषद जमानियाँ में अध्यक्ष पद हेतु 15 व सदस्य हेतु 40 नामांकन पत्र, नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 2 व सदस्य पद हेतु 9 नामांकन पत्र, नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद हेतु 3 व सदस्य पद हेतु 5 नामांकन पत्र, नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 15 व सदस्य पद हेतु 30 नामांकन पत्र, नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद हेतु 4 व सदस्य पद हेतु 8 नामांकन पत्र, नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु 24 व सदस्य पद हेतु 22 नामांकन पत्र खरीदा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुल 4 लोग जा सकते है नामांकन हेतु
Next: कृषि विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने किसानों को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.