Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संयमी और विवेकी जन बाधा के निवारणार्थ कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते है-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

ब्यूरो 13-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। दिव्य राधा माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में नित्य आयोजित होने वाले सत्संग में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण अंतर्गत समुद्र मंथन प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान की प्रेरणा से देवता और दैत्य अमृत पाने की कामना से समुद्र मंथन कर रहे थे तो सर्वप्रथम हलाहल बिष निकला।

तात्पर्य यह कि कल्याण की कामना की पूर्ति हेतु किये जा रहे प्रयास के दरम्यान कभी कभी या ज्यादातर समय अकल्याणकारी वस्तुएं अथवा परिस्थितियां उत्पन्न हो जाया करती हैं। अधैर्यवान और असंयमी लोग ऐसे समय में निराश हो जाते हैं और कुछ तो प्रयास से विरत भी हो जाते हैं लेकिन संयमी और विवेकी जन बाधा के निवारणार्थ कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।
हलाहल बिष की ज्वाला से तप्त देवता और दैत्य भगवान भोलेनाथ की स्तुति करके उनसे हलाहल बिष पान करने की प्रार्थना किये। शंकर जी ने सोचा कि सामर्थ्यवान व्यक्ति का तो कर्तव्य यही होना चाहिए कि आवश्यकता पड़ने पर दुखित दीन जन की भलाई के लिए अपने बल, धन, विद्या का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा सोचकर भगवान शिव ने उस हलाहल बिष का पान करके समस्त संसार को उसके ताप से बचा लिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: कक्षा 01 से 08 तक के परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय सारिणी में हुआ परिर्वतन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.