Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इन्वर्टर का करंट लगने से युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

ब्यूरो 14-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Picsart_23-04-14_15-50-58-556

जमानियाँ (कोतवाली)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे इन्वर्टर का करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवक निजामुद्दीन (35) पुत्र सलाउद्दीन गाँव स्थित मस्जिद का देख रेख कर रहा था। रमजान के पवित्र माह में युवक मस्जिद का साफ-सफाई कर रहा था। उसी दौरान इन्वर्टर का तार अचानक स्पर्श हो गया, जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया। मस्जिद में मौजूद एक छोटा बच्चा युवक को तड़फड़ाते देख बाहर जाकर चिल्लाने लगा तो ग्रामीण मौके पर पहुँचे और इन्वर्टर का कनेक्शन काटकर युवक को तत्काल बिहार प्रान्त के थाना रामगढ़ स्थित अस्पताल में ले गये। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजनों को संतोष नहीं हुआ और चन्दौली जनपद स्थित चिकित्सक ले गये वहाँ भी चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सोनी व परिजनों का ऑसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। ग्रामीण परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ा रहे थे। जबकि मृतक का डेढ़ साल का बच्चा दिलशाद इस घटना से बेखबर अपनी माँ को रोता देख दूसरे के गोद में गुमशुम पड़ा था। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह व लेखपाल मंतोष सिंह मौके पर पहुँचकर यथा सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कक्षा 01 से 08 तक के परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के समय सारिणी में हुआ परिर्वतन
Next: धूमधाम से मनाया गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती, निकाला गया भव्य जुलूस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.