Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

8 निकायों में अध्यक्ष पद हेतु 11 व सदस्य पद हेतु 92 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

ब्यूरो 15-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230414_183339

गाजीपुर। जनपद में निकाय चुनाव के नामांकन का तारिख नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों ने पत्ता नहीं खोला है इसलिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन में तेजी नहीं आ रही है।

नामांकन प्रक्रिया के पाचवें दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की कमी नहीं रही। शुक्रवार को 8 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 और अलग-अलग वार्डों में सदस्य पद के लिए 79 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका परिषद गाजीपुर से दो, नपा जमानियां से एक उम्मीदवार व न पं सादात से तीन उम्मीदवार, नपं बहादुरगंज से एक, नपं जंगीपुर से तीन तथा न पं दिलदारनगर से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही 8 निकायों में सदस्य पद के लिए 92 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिले में 8 निकायों में तीन नगर पालिकाएं व पाँच
नगर पंचायतें हैं। जिसमें गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 06 व सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य पद हेतु 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 04 व सदस्य पद हेतु 06 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद जमानियाँ में अध्यक्ष पद हेतु 0 व सदस्य हेतु 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु एक व सदस्य पद हेतु 20 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 04 व सदस्य पद हेतु 27 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 13 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा अध्यक्ष पद के लिए 01 व सदस्य पद हेतु 02 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 02 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 03 व सदस्य पद हेतु 28 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य पद हेतु 06 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 03 व सदस्य पद हेतु 05 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 04 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु एक व सदस्य पद हेतु 09 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्ञात हो कि 8 निकायों में प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु 72 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी जबकि दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद हेतु 65 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी तथा तीसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद हेतु 40 व सदस्य पद हेतु 142 नामांकन पत्र की बिक्री हुई व शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु 25 व सदस्य पद हेतु 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ईद पर्व के दृष्टिगत साप्ताहिक बंदी में छूट
Next: निर्माणाधीन सड़क बना हादसे का सबब, सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.