जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित रेलवे लाइन के पास 11 हजार हाईटेन्सन के केबल में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे फाल्ट आ जाने से रेलवे लाइन से दक्षिण तरफ बाजार सहित बरुइन गाँव की लाइट कट गई। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विद्युतकर्मी केबल के फाल्ट को बनाने में जुटे हुये थे कि बडेसर स्थित नहर के पास शाम करीब 6 बजे अनियंत्रित अज्ञात वाहन 11 हजार के पोल में टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे दो विद्युत पोल टूट जाने से पूरा स्टेशन बाजार की लाइट गुल हो गई। देर शाम हो जाने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो सका लेकिन शनिवार की सुबह से मरम्मत कार्य शुरु हो गया। समाचार दिये जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सका था। इस दौरान 32 घंटे से विद्युत सप्लाई बन्द होने से उपभोक्ता को गर्मी में पेय जल व बिजली के लिए तरसना पड़ा। जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है करीब 6 बजे विद्युत सप्लाई बहाल हो जायेगी।