Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अध्यक्ष पद हेतु 27 व सदस्य पद हेतु 150 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

ब्यूरो 16-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230414_183339

गाजीपुर। जनपद में निकाय चुनाव के नामांकन का तारिख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है।

नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की कमी नहीं रही। रविवार को 8 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 और अलग-अलग वार्डों में सदस्य पद के लिए 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि जनपद के सभी 8 निकायों में अध्यक्ष पद हेतु 27 व सदस्य पद के लिए 150 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिले में 8 निकायों में तीन नगर पालिकाएं व पाँच
नगर पंचायतें हैं। जिसमें गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 05 व सदस्य पद के लिए 06 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 06 व सदस्य पद हेतु 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 03 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 30 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद जमानियाँ में अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य हेतु 05 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 05 व सदस्य पद हेतु 33 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 06 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा अध्यक्ष पद हेतु 03 व सदस्य पद हेतु 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य पद हेतु 01 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा अध्यक्ष पद के लिए 01 व सदस्य पद हेतु 23 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 02 व सदस्य पद हेतु 00 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 06 व सदस्य पद हेतु 05 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद हेतु 00 व सदस्य पद हेतु 03 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 08 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु 00 व सदस्य पद हेतु 03 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद हेतु 04 व सदस्य पद हेतु 10 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ज्ञात हो कि 8 निकायों में प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु 72 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी जबकि दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद हेतु 65 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी तथा तीसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद हेतु 40 व सदस्य पद हेतु 142 नामांकन पत्र की बिक्री हुई व शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु 25 व सदस्य पद हेतु 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु 19 व सदस्य पद हेतु 79 नामांकन पत्रो की बिक्री हुई थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कंधे का हुआ सफल विस्थापन, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त
Next: अध्‍यक्ष पद हेतु सपा व भाजपा उम्मीदवार सहित 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.