Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नगर में बढ़ी राजनीतिक चलह कदमी

ब्यूरो 16-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230416-WA0038

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्‍यक्ष पद हेतु सपा, भाजपा व बसपा ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नगर में राजनीतिक चलह कदमी बढ़ गई है।

स्थानीय नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद हेतु सपा ने मुहल्ला हरपुर निवासी बीना यादव को प्रत्याशी घोषित किया है वही भाजपा ने कस्बा बाजार के जुझारू व पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर अपना विश्वास जताया है तथा बसपा ने कस्बा निवासी रहमतुल्ला उर्फ बाबू भाई को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। वही नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु सपा ने अजय गुप्ता को तथा भाजपा ने अविनाश जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तथा बसपा से रब्बीर खाँ को टिकट मिलने की चर्चा है।
स्थानीय नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद हेतु बसपा प्रत्याशी ने रविवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

अध्यक्ष पद हेतु 5 व सदस्य पद हेतु 33 उम्मीदवार ने नामांकन किया दाखिल

तहसील कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद हेतु हो रहे नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन रविवार को भी फार्म की बिक्री हुई। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 02 नामांकन पत्र व सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा अध्यक्ष पद हेतु 05 उम्मीदवार व सदस्य पद हेतु 33 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन सड़क बना हादसे का सबब, सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की हुई मौत
Next: उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने किया पैदल मार्च

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.