Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम व एसपी ने नामांकन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 17-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230417-WA0022

गाजीपुर 17 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अघीक्षक ओमबीर सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत सैदपुर एवं नगर पंचायत सादात के नामांकन स्थल (तहसील जखनियां) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां की गयी व्यवस्थाओं के बावत जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर गर्मी से बचाव हेतु पीने के पानी, शेड, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लिया जाय। साथ ही उन्होने वोटरो से अपील किया कि 04 मई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से सायं 6.00 बजे से मतदान सम्पन्न होगा वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर/जखनियां,क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ प्रशिक्षण
Next: तेज धूप व लू चलने से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.