Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नामांकन दाखिला के बाद पार्टी उम्मीदवारों से मिले विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ब्यूरो 17-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230417-WA0013

जमानियाँ (गाजीपुर)। नगर निकाय चुनाव नामांकन के अंतिम दिन स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्‍यक्ष पद हेतु सपा उम्मीदवार सेवानिवृत्त शिक्षिका बीना यादव व नगर पंचायत दिलदारनगर में सपा उम्मीदवार अजय गुप्ता द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दोनों प्रत्याशियों से मिलकर उपस्थित लोगों से कहा कि समाजवादी पार्टी विकास में विश्वास करती है यदि नगर पालिका परिषद जमानियाँ व नगर पंचायत दिलदारनगर की सम्मानित जनता पार्टी प्रत्याशियों के कलम में ताकत देती है तो चतुर्दिक विकास किया जायेगा।

आगे उन्होंने बताया कि जमानियाँ में गंगा कटान, गंगा घाट का नव निर्माण सहित सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए दिलदारनगर की सबसे ज्वलंत समस्या पानी की निकासी का स्थाई समाधान कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पंकज यादव, हरवंश यादव, रामचीज यादव, मनोज यादव, अनिल यादव सहित समाजवादी कुनबा मौजूद रहा।

नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद हेतु पार्टी प्रत्याशी अजय गुप्ता संग विधायक प्रतिनिधि

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अध्‍यक्ष पद हेतु सपा व भाजपा उम्मीदवार सहित 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल
Next: आरोपी के घर 82 की नोटिस चस्पा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.