जमानियाँ (गाज़ीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी पर चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार की रात करीब 9 बजे जान लेवा हमला हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने जान माल की सुरक्षा हेतु डीएम, एसपी व स्थानीय पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई।
कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे स्टेशन बाजार स्थित सब्जी मण्डी में चुनाव प्रचार के लिए जा रही थी उसी दौरान पीछे से बाइक सवार अज्ञात नकाब पोश युवक चाकू से वार करते हुए तेजी से भाग गये। चाकू की धार से शरीर का कपड़ा फट गया तथा वही जमीन पर गिर कर चिखने व चिल्लाने लगी। जिससे भीड़ इकठ्ठा हो गया। यह संयोग ही था कि मै बाल बाल बच गई। चुनाव को बाधित करने के उद्देश्य से ऐसा कुतषित कार्य किया जा रहा है। आगे ऐसा कार्य न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया गया है।
