Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वर्तमान समय में हो रहे शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 19-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230419-WA0003

जमानिया (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के ग्राम खड़ैचा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक संगठन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में वर्तमान समय में हो रहे शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई। अभी तक शिक्षकों का विभिन्न प्रकार का एरियर व बकाया वेतन का भुगतान, यू डाइस प्लस, डी बी टी और अन्य तकनीकी समस्याओं के ससमय समाधान, पुरानी पेंशन को लागू करने की सरकार की मंशा, बी आर सी पर आ रही समस्याओं के समाधान की योजना एवं अन्य मुद्दों पर परिचर्चा की गई। साथ ही वर्तमान में चल रही बृहद सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी एवं अम्बरीश कुमार सिंह ने संगठन की रीति नीति से अवगत कराया एवं अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। बैठक में सुनील सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, निलेश गुप्ता, आलोक कुमार, अशोक कुमार, आलोक रंजन सिंह, गुलाम एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कड़ी धूप में बाहर न निकले
Next: अज्ञात कारणों से लगी आग, गेहूँ की फसल जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.