Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चेतक प्रतियोगिता में अतुल प्रधान का घोड़ा रहा अव्वल

ब्यूरो 23-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230423-WA0022

जमानियां (गाजीपुर)। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को नगर के हरपुर मुहल्ला की धरती पर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह की उपस्थिति में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चेतक प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। चार चक्र में हुए इस प्रतियोगिता में मऊ जनपद के अतुल प्रधान का घोड़ा अव्वल रहा व बडेसर ग्राम निवासी इन्द्रपाल सिंह का घोड़ा द्वितीय स्थान पर व बक्सर जनपद के विनोद मुखिया का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार का खिताब दिलदारनगर के वंशनरायण सिंह को मिला। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चेतक प्रतियोगिता अपनी पुरानी सभ्यता और परंपरा को याद दिलाता है। यह स्थल भाईचारा, मोहब्बत, प्यार, अपनापन और अपनत्व का है। परम्परा से ही क्षेत्र की ख्याति होती है।


प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार प्रान्त के कुल 13 घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ हिस्सा लिया। तीन चक्र में सेमीफाइनल व चार चक्र में फाइनल सम्पन्न हुआ। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, पंकज यादव, टुन्ना यादव, कामरान खाँ, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, बसंत यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, सद्दाम खाँ, रजनीकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ राख
Next: कैम्प कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.