Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ राख

ब्यूरो 23-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230423-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मतसा बाढ़ में शनिवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण रिहायशी झोपड़ी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हो गया। आग पर काबू पाने में 3 लोग झुलस गये।

जानकारी के अनुसार परिवार अपने घर में सोया हुआ था तभी अचानक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। जिसके कारण रिहायशी झोपड़ी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलने लगा। आगलगी की घटना को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचित कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। फायर ब्रिगेड़ ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन गृहस्थी का सारा सामान बचाया नहीं जा सका। इस भयंकर घटना में संदीप यादव, रिंकू देवी और रेशमा यादव बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया। आगलगी की घटना में श्याम सुंदर यादव का 8 कुंटल गेहूं, 3 कुंटल चावल,1 कुंटल चना व संदीप यादव का ₹20000 नगदी, बाइक, सिलाई मशीन, गहना, 5 कुंटल गेहूं, एक कुंटल चावल, आलू व भूसा सहित सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव मौके पर पहुंचे व जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किये। लेकिन 12 घंटे के बाद भी किसी भी कर्मचारी के न पहुंचने की चर्चा बनी रही। सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया तथा आर्थिक मदद करते हुए नये वस्त्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 29 वर्षीय युवक की हुई मौत
Next: चेतक प्रतियोगिता में अतुल प्रधान का घोड़ा रहा अव्वल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.