Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तेज आंधी से विद्युत सप्लाई हुई बाधित, उपभोक्ता रहे परेशान

संवाददाता 24-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230424-WA0006

गहमर (गाजीपुर)। रविवार की शाम आई तेज आंधी के चलते क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कई जगहों पर खंभे टूटकर गिर पड़े है तो जगह जगह पेड़ो की टहनियां टूट कर तारो पर गिर गई है जिसके चलते सोमवार की सुबह तक बत्ती गुल रही।

रविवार की शाम आई तेज आंधी के चलते बिजली के खम्भो सहित बड़ी संख्या में पेड़ भी गिर पड़े है तेज आंधी ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया। जगह-जगह विद्युत तारों पर पेड़ व उनकी टहनियां गिरने से शाम से ही आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार की रात एवं सोमवार की सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में बिजलीकर्मी लगे रहे। बिजली न आने से लोग पीने के पानी के लिए भी तरस गए। बिजली के ना रहने के कारण कई प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क भी ध्वस्त हो गए हैं । सोमवार को मां कामाख्या धाम फीडर के सभी कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए जगह-जगह तारों पर गिरी हुई पेड़ो की टहनियों को काटते नजर आए। इस संबंध में अवर अभियंता रामप्रवेश चौहान ने बताया कि तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट कर तारों पर गिर गई है जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है जगह जगह खोज कर फाल्ट को ठीक कराया जा रहा है जल्द ही सभी को विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नौशबा को महाविद्यालय परिवार ने दी हार्दिक बधाई
Next: प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करगें-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.