Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नौशबा को महाविद्यालय परिवार ने दी हार्दिक बधाई

ब्यूरो 24-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230424-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट नौशबा खातून पुत्री फिरदुश अंसारी निवासिनी धुस्का को 91यूपी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल पी.के.मिश्रा द्वारा सत्र 2022-23 का बेस्ट कैडेट का प्रमाण पत्र एवं 3500 रुपए का चेक प्रदान किया।

सहयोगी एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी द्वारा प्राप्त सूचना से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष है। बताते चलें कि कैडेट नौशबा खातून महाविद्यालय एनसीसी कैडेट के रूप में सत्र 2020 में भर्ती हुई थी। महाविद्यालय के एन सी सी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि बेस्ट कैडेट का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, लिखित, स्पीच इंटरव्यू आदि परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है,जिसमें हमारी कैडेट को कामयाबी मिली। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में कार्य कर चुके हैं ने इस शानदार उपलब्धि पर कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि एन सी सी केवल आर्मी की प्रशिक्षण ही नहीं देती बल्कि उसके साथ साथ सामाजिक सेवा, समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने लिए भी प्रेरित करती रहती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारीगण डॉ लालचंद पाल, डॉ राकेश कुमार सिंह, राकेश चौबे, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि ने बधाई देते हुए कैडेट के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कैम्प कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Next: तेज आंधी से विद्युत सप्लाई हुई बाधित, उपभोक्ता रहे परेशान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.