गहमर (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव में पथरेश्वर शिव मंदिर पर चार दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
पांचवे दिन पूर्णाहुति हवन पूजन एवं प्रशाद वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि खुदरा पथरा गांव में प्राचीन शिव मंदिर है जिसका जीर्णोद्वार एवं भव्य सुंदरीकरण का कार्य जनसहयोग से कराया जा रहा था। सुन्दरीकरण के कार्य को पूर्ण होने पर चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। आयोजक मंडल के सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी रविवार को जल शोभायात्रा, सोमवार को मंडप देव पूजन मंगलवार को नगर भ्रमण बुधवार को देव विग्रह प्रतिष्ठा पूजन काशी के विद्वान ब्राम्हणों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। गुरुवार को हवन पूर्णाहुति के साथ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।