गाजीपुर 27 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। संजय कुमार-टप्प्, जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार माह मई व जून, 2023 में न्यायालय/कार्यालय का कार्यावधि समय निम्नवत् निर्धारित किया किया जाता है।
जिसमें माह मई 01, 2023 से माह जून 30, 2023 तक कार्यालय समय प्रातः 06ः30 बजे से अपराह्न 01ः30 बजे तक, न्यायालय समय प्रातः 07ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक, भोजनावकाश समय प्रातः 10ः30 बजे से 11ः00 बजे तक निर्धारित किया जाता है।