गाजीपुर 28 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 160 के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं आर्यका अखौरी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) गाजीपुर निकाय निर्वाचन हेतु मतदान के परिप्रेक्ष्य में सुरक्षा/कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, मीरजापुर से 175 उ0नि0 कोर्स कर रहें प्रशिक्षुओं को आवासीय व्यवस्थापन हेतु ए0वी0एस0 स्कूूल भूताहियॉ टाड़ थाना कोतवाली, गाजीपुर एवं सेन्ट जान्स स्कूल थाना कोतवाली गाजीपुर को दिनांक 01.05.2023 से 05.05.2023 तक के लिए अधिग्रहित किया जाता है।
जिस हेतु समबन्धित विद्यालयों के प्रबन्धक व प्राचार्य को निर्देशित किया जाता है कि उक्त विद्यालयों को 01 मई, 2023 से 05 मई, 2023 तक के लिए पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।