Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिना किसी डर भय के मतदान करने की डीएम ने की अपील

ब्यूरो 29-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230429-WA0026

गाजीपुर 29 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका मुहम्मदाबाद क्षेत्र मे रूट मार्च एवं पोलिग बूथो का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र सहकारी क्रय विक्रय समिति युसुफपुर पहुचकर वहां की चुनावी व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रो की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा क्षेत्रो में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये। अधिकारी अपने दायित्वो का बोध भलि-भाति समझ ले तथा उनको जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्रो में भ्रमणशील रहेगे, साथ ही उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वो पर पैनी नजर बनाये रखेगे। जिलाधिकारी ने इस दौरान नगरवासियों से आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने की अपील की। उन्होने लोगो से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद भारत भार्गव,, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं अन्य अधिकारी, मौजूद रहें ।

तत्पश्चात उन्होने नगर पालिका परिषद गाजीपुर के आलम पट्टी चौराहा से एमएएच इण्टर कालेज होते हुए चंपाबाग, खुदाईपुरा होते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रो में रूट मार्च करते हुए आम जनमानस से सुरक्षा व्यवस्था एवं आचार संहिता के पालन से सम्बन्धित वार्ता कर बिना किसी डर भय के मतदान करने की अपील की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Next: ससुर ने बहू को मारपीट कर किया घायल, वाराणसी रेफर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.