Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ससुर ने बहू को मारपीट कर किया घायल, वाराणसी रेफर

ब्यूरो 29-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230429-WA0022

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरबल्लमपुर गांव में शनिवार की शाम करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद के कारण ससुर ने अपने पुत्र वधू को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सक ने घायल महिला को वाराणसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जयूनाथ चौधरी की पत्नी मीरा देवी (38) को उनके ससुर गंगाधर पासी ने पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के पुत्र अजीत ने बताया कि परिवार में आए दिन विवाद होता था। इसी क्रम में आज जब मैं घर पर सो रहा था। तो मेरी माता मीरा देवी को दादा गंगाधर ने लोहे के रोड से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सहायता से उसे नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया कि पिता दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करते है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि महिला के सर, नाक एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिस कारण से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिना किसी डर भय के मतदान करने की डीएम ने की अपील
Next: तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.