Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु

संवाददाता 30-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230430-WA0004

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव में नवनिर्मित पथरेश्वर शिव मंदिर के शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन रविवार की सुबह कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। पांच दिन तक चलने वाली इस आयोजन में हजारों लोग हिस्सा लेंगे।

ज्ञात हो कि खुदरा पथरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर का ग्रामीणों के सहयोग से सुन्दरीकरण का कार्य कराया गया। जिसमें स्थापित शिव की प्रतिमा का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम काशी के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराया जा रहा है। रविवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में स्त्री पुरुष एवं लड़कियों ने हाथों में कलश लिए डीजे की धुन पर नाचते गाते गहमर नरवा घाट आई। यहा गंगा स्नान के पश्चात सभी ने गंगा का पवित्र जल कलश में रखा। घाट पर ही ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से पूजा पाठ कराया गया तपश्चात सभी लोग पुनः शिव मंदिर के लिए प्रस्थान किये। उक्त अवसर पर रामेश्वर सिंह, रंजन सिंह, सुनील श्रीवास्तव, बबलू सिंह, नर्वदेश्वर उपाध्याय, दत्रात्रे श्रीवास्तव, लल्लन लाल, पप्पू उपाध्याय, भुलेलु तिवारी, सौरभ उपाध्याय आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनता भयमुक्त वातारण में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें-प्रेक्षक
Next: प्रत्याशी व नगरवासियों संग डीएम, एसपी ने किया बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.