Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्राग रूम का किया निरीक्षण

ब्यूरो 01-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230501-WA0014

गाजीपुर 01 मई, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग सम्पादित कराने हेतु राज्य निर्वाचन अयोग, उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, जगदीश प्रसाद, सचिव सूचना आयोग, उ0प्र0, लखनऊ, ने सोमवार को अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद में बनाये गये पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्राग रूम का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात् उन्होने एम.ए.इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद, एफ.एच.ए स्कूल युसूफपुर में बनाये गये पोलिंग बूथो का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने रैम्प, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होने कहा कि मतदाता भयमुक्त होकर अपने-अपने मतो का प्रयोग करें। चुनाव हेतु सारी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ली गयी है। सारी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंन्तेजाम हैं। तैनात किये गये अधिकारी लगातार चक्रमण कर अपने-अपने क्षेत्रो की गतिविधियो की फीडबैक लेकर पूरी निष्पक्षता के साथ मतदान कराने की तैयारी मे लगे है।  अधिकारी अपने दायित्वो का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आयोग के गाईड लाईन के अनुसार सम्पन्न करायेगे। इसके पश्चात् प्रेक्षक बहादुरगंज के विभिन्न मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रत्येक निकाय में एक पिंक मतदेय स्थल चिन्हित
Next: समिति ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.